मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- छपार। रामपुर तिराहे पर बुधवार देर शाम को डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मां-पुत्र की मौत हो गई थी। जबकि पति भी घायल हो गया था। गुरुवार शाम को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को खतौली ले जाकर गमगीन माहौल में सपुर्द ए खाक कर दिया। खतौली थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी गुलनाज व चार वर्षीय पुत्र सादान के साथ बाइक से रामपुर तिराहा गए थे। वहां से लौटते समय रामपुर तिराहा बाइपास पर सिद्धार्थ बैंक्वेट हाल के पास बरसात के कारण बाइक रोक दी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे डीसीएम चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गुलनाज व सादान गंभीर घायल हो गए थे। चालक डीसीएम सहित फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां पर दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.