आगरा, मई 2 -- सेक्टर सात आवास विकास कॉलोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल द्वारा अंतर-विद्यालय में मदर्स डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्ले ग्रुप, नर्सरी एवं एलकेजी के बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे गेम्स, डांस, रैम्प वॉक का आयोजन किया गया। मां-बच्चों की जोड़ी ने रैम्प वॉक एवं खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कई माताओं ने अपने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। मातृत्व से जुड़े भावनात्मक विचार व्यक्त किए। निदेशक मोहित गर्ग, प्रधानाचार्य गुंजन गर्ग, काउंसलर डॉली चौहान एवं समस्त अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में विश्व श्रमिक दि...