मां बच्चों के जीवन की पहली गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं : डॉ सोनिया तिवारी
रामगढ़, मई 10 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में रविवार को मातृ दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, भावनात्मक उमंग एवं पारिवारिक स्नेह के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर मां की ममता, त्याग और प्रेम को समर्पित रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंज उठा। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति आदर, कृतज्ञता और अटूट प्रेम को अत्यंत सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मधुर गीत, मनमोहक नृत्य, कविता-पाठ एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। मां पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया। बच्चों की भावनात्मक अभिव्यक्तियों को देखकर कई अभिभावकों की आंखें नम हो उठीं। यह भी पढ़ें- बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.