बिजनौर, मई 10 -- बिजनौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर में मदर्स डे समारोह का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। जिसने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने योग प्रस्तुति, मनमोहक गीतों एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। नर्सरी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों द्वारा माँ की ममता, शक्ति एवं त्याग को अत्यंत सुंदर ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- वीरों को जन्म देने वाली माताओं को किया नमन प्रथम सत्र में रिधिका पूनिया एवं विहान कक्क...