मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मोरना । शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में शुक्रवार को मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया। नगर में बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पुष्पवर्षा से स्वागत किया। काशी से पधारे स्वामी ज्ञानेश्वरानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक हवन यज्ञ के बाद कलश पूजन से किया। धाम के संस्थापक ज्योतिषविद् डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज के संयोजन में शोभायात्रा बैडबाजों के बीच नगरी के मुख्य मार्गों से होती हुई गंगा घाट, अंबेडकर तिराहे, कल्याण देव चौक, हनुमत धाम, गणेश धाम बस स्टैंड, दुर्गा धाम, शिव धाम होकर वापस आश्रम में पहुंची। जिसमें दूरदराज क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- दो दर्जन झांकियों संग 23 को निकलेगी महर्षि परशुराम की शोभायात...