मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- मुरादाबाद। आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी, श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट पीतांबरा मां बगलामुखी देवी का जन्मोत्सव मई में मनाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया 13 मई को जिगर कालोनी स्थित चांदमारी के पास भूमि पूजन होगा। 20 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 21 मई को मां बगला मुखी देवी पूजन, आह्वान, रूद्राभिषेक एवं संगीत का कार्यक्रम रहेगा। अंतिम दिव 22 मई को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...