चम्पावत, मार्च 28 -- टनकपुर में मां पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और जल पुलिस की तैनाती की गई है। टनकपुर के मां पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए टनकपुर पहुंच रहे हैं। धाम की ओर जाने वाले मार्गों, शारदा घाट और बाजार क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। मुख्य मंदिर में श्रद्धालु तड़के से ही लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई श्रद्धालु परिवार सहित पैदल यात्रा करते हुए धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.