चम्पावत, अप्रैल 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उनकी यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुखद बनाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक संपूर्ण यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। इसके लिए कुल 85 सफाई कर्मियों एवं आठ सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जो निरंतर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कार्य करते हुए पूरे मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट ने बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पूरे मार्ग को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.