चम्पावत, अप्रैल 23 -- मृदुल, टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां पूर्णागिरि का मुख्य मंदिर माता के जयकारों से गूंज रहा है। इधर शारदा घाट में भी बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में विभिन्न राज्यों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से देर शाम तक मां के जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में जुटा हुआ है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, सफाई, स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था के लिए टीम तैनात की गई हैं। मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने बताया कि मेले में आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.