पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। उत्तर भारत के शक्तिपीठ उतराखंड स्थित टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू हो गया। अमूमन सात हजार यात्रियों की आवाजाही वाले पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर होली बाद एकाएक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। यात्री सुविधाओं को दुरस्त कराते हुए रेलवे ने प्रबंध शुरू करा दिए हैं। हेल्प डेस्क् बनेगी और शुक्रवार से दो जोड़ मेला स्पेशल संचालित हो जाएंगी। यूं तो होली की रात से ही मेला शुरू हो जाता है। पर असलियत में होली खेलने के बाद मेला और तेजी पकड़ता है। इसी क्रम में बुधवार को होली खेलने के बाद मेलार्थियों की संख्या अचानक ट्रेनों में बढ़ गई है। टनकपुर से आने वाली और टनकपुर को जाने वाली सवारी या एक्सप्रेस दोनों ही तरह की ट्रेनों में मेलार्थियों की संख्या खूब हो गई है। इससे यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। रेलवे स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.