चम्पावत, अप्रैल 10 -- मृदुल, टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आमद जारी है। श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए कतार में लग कर बारी का इंतजार किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। टनकपुर के मां पूर्णागिरि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। यात्रियों के आने से पूर्णागिरि क्षेत्र के अलावा टनकपुर बाजार, बस अड्डे और मुख्य मार्गों पर रौनक बढ़ गई है। होटल, धर्मशालाओं और भोजनालयों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में प्रसाद व पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से व्यापार में तेजी आई है। पूरे क्षेत्र में मेले जैसा उत्साहपूर्ण वातावरण बना हुआ है। मां पूर्णागिरि के बाद दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.