चम्पावत, मार्च 30 -- टनकपुर। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्णागिरि के बाद तीर्थयात्री नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। मां पूर्णागिरि धाम में सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने लाइन में लग कर बारी का इंतजार किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...