चम्पावत, अप्रैल 18 -- मृदुल, टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों के दर्शनार्थी भी मां के दरबार में शीश नवा रहे हैं। इधर शारदा घाट में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए टनकपुर पहुंच रहे हैं। मुख्य मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। मां पूर्णागिरि के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.