पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। माधोटांडा से टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम के लिए भक्तों का एक दल रवाना हुआ। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार राजू ने भी पूर्णागिरि धाम को जा रही यात्रा में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भक्त जन टनकपुर के लिए रवाना हुए। सामाजिक एकता, भाईचारे के चलते तमाम लोगों ने यहां पहुंच कर ऐसे आयोजनों का सराहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। सभी ने उत्साहपूर्वक जत्थे को रवाना किया। इस दौरान मीता सिंह, ओम शर्मा, मनोज गौतम, अरविन्द शर्मा, राममूर्ति सिंह, निर्भय सिंह, जयपाल सहित अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.