पीलीभीत, मार्च 5 -- पीलीभीत। मां पूर्णागिरि धमा के लिए नगर के मोहल्ला कायस्थान से गुरुवार को 39वीं पैदल यात्रा का जत्था श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। यात्रा के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और आस्था देखने को मिली। भक्त जयकारों के साथ मां के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा के प्रस्थान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने मां के भक्तों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस मौके पर सभासद विकास गुप्ता , सभासद सूरज बाथम, अश्वनी कुमार प्रजापति , सुमित कुशवाहा, दीपक गुप्ता और आलोक त्रिवेदी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के जयकारों के साथ यात्रा पर रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.