जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मॉ पीताम्बरा मूर्ति का अभिषेक पूजा, हवन, सुंदरकांड पाठ, और तीन बार (मंगला, भोग, संध्या) आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह पूजा के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। सुंदरकांड पाठ का वाचन रजनी मिश्रा एण्ड टीम ने किया। वार्षिक महोत्सव के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने दोपहर और रात में भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। यह वार्षिक आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए आध्यात्मिक ऊर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.