बांदा, फरवरी 23 -- बांदा संवाददाता। मां पीतांबरा की तीसरी वर्षगांठ पर भजनसंध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम में कानपुर की भजन गायिका रुचि किंकर व संजू किंकर आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मां पीतांबरा माई के भजनों की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के गीतों पर भक्त झूमते रहे। श्रद्धालु हाथों में जयकारे और दीप लिए भक्ति में मग्न दिखे। पूजन कार्य पं. चंद्रभवन शुक्ला ने कराया। कार्यक्रम आयोजन खाटूश्यामजी सेवा मंडल पदाधिकारी की ओर से हुआ। रामबहोरी पप्पू शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता, विनोद द्विवेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.