रांची, अप्रैल 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली इलाके से लापता हुए तीन बच्चों को लोअर बाजार पुलिस ने शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पता चला है कि घर से नाराज होकर ये बच्चे रांची छोड़कर भागने की फिराक में थे। बता दें कि बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। टीम तकनीकी सेल और स्थानीय इनपुट की मदद से रेलवे स्टेशन पहुंची तो तीनों बच्चे वहां मिले। बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की तो उनमें से एक ने बताया कि वह कुछ गलत आदतों में पड़ गया था। इस पर उसके मां-पिता ने उसे डांटा था। यह भी पढ़ें- दो बहनों समेत तीन लड़कियों को जीआरपी ने बचाया इसी से नाराज होकर वह अन्य दो साथियों के साथ रांची से भागने की योजना में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.