नैनीताल, जनवरी 19 -- नैनीताल। मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः गणेश पूजन के उपरांत शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सायंकाल मां पाषाण देवी की पंच आरती की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गणेश पूजन, पंचांगी कर्म एवं रामचंद्र परिवार पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा सायंकाल पंच आरती संपन्न होगी। वार्षिकोत्सव के अंतिम दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.