मां पार्वती की तपस्या नारी सशक्तिकरण की मिसाल
गंगापार, मई 23 -- रामनगर मेड़ुवा स्थित श्री शुभलेश्वर महादेव धाम प्रांगण में आयोजित सामूहिक साप्ताहिक श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन कथा व्यास कुलदीप कृष्ण ने हिरण्याक्ष, हिरण्यकश्यप, अंधकासुर संहार, मां भवानी का प्राकट्य का उत्सव, भगवान शिव और माता पार्वती विवाह एवं दिव्य चरित्र की सुंदर प्रसंग का श्रद्धालु श्रोताओं को श्रवण कराया। कथा व्यास ने बताया कि माता पार्वती द्वारा शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए की गई कठोर तपस्या और उनकी अटूट भक्ति आज नारी सशक्तिरण की एक मिसाल है। इस मौके पर कृष्णकांत पांडेय, शिवाकांत पांडेय, रामचंद्र पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- कलिकाल में एक लोटा जल से होगा सभी समस्याओं का हल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.