बलरामपुर, अगस्त 14 -- बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 अतिथि शिक्षकों का तैनाती किया गया है। अलग-अलग स्कूलों में आयोजित साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट के आधार पर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के तैनाती को कार्यपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में रोहित साहू व सौरभ त्रिपाठी, स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में मानवेंद्र सिंह व अराधना मिश्रा, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर में विकास कुमार व डॉ. गजराज यादव, स्कूल ऑफ कॉमर्स में अमित कुमार सिंह व डॉ. धर्मेंद्र कुमार और स्कूल ऑफ जनरल एप्लाइड जियोग्राफी में मयंक कुमार सिंह व अक्षय वर्मा को तैनात किया गया है। अतिथि शिक्षकों के चयन के लिए विश्वविद्यालय स्तर प...