बलरामपुर, जुलाई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर को विधि (लॉ) पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मान्यता प्राप्त हो गई है। इस स्वीकृति के साथ अब विश्वविद्यालय में विधि शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा और बलरामपुर सहित पूरे देवीपाटन मंडल एवं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की विधि शिक्षा स्थायी समिति ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण, उपलब्ध अभिलेखों व शैक्षणिक मानकों का परीक्षण करने के बाद यह मान्यता प्रदान की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वन महोत्सव पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में करें पौधरोपण यह स्वीकृति अ...