बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की तरफ से गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक के दौरान परीक्षा कार्यक्रम एवं केंद्रों के निर्धारण को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मई से दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षाएं 20 जून तक संपन्न करा ली जाएंगी। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के आधार पर किया जाए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय : बीएड पार्ट वन और टू की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान फ्लाइंग स्...