नई दिल्ली, मार्च 10 -- चैत्र नवरात्रि 2026 में 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में एक महीने का विशाल मेला लगने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर परिसर में मेले का माहौल बनने लगा है। नवरात्रि के अलावा पूरे साल लाखों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। यह शक्तिपीठ अपनी प्राचीनता, आध्यात्मिक महत्ता और ऐतिहासिक कथाओं के लिए काफी मशहूर है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में विस्तार से।चैत्र नवरात्रि में लगने वाला प्राचीन मेला चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में मेला सजना शुरू हो जाता है। यह मेला एक महीने तक चलता है। इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि इंडो-नेपाल सीमा के निकट होने के कारण इस मेले में सुरक्ष...