चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर में सुख शांति व समृद्धि के लिए आगामी 10 से 14 अप्रैल तक घट, पाठ मेला और मां पाउडी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष संस्कृत बचाएं संस्कृति अपनाएं की थीम पर मेला व पूजा पाठ का आयोजन होगा। इसके लिए दो समिति का गठन किया गया है। जिसमें घट पाठ आयोजन समिति एवं मेला संचालन समिति शामिल है। वहीं लॉटरी के माध्यम से दुकानदारों को दुकान आवंटित की जाएगी। रसीद में क्यूआर स्कैनर लगाया जाएगा। पार्किंग के लिए लोगों को शुल्क देना पड़ेगा। बैठक के दौरान शेखर सुमन साहू को बैनर एवं आईडी कार्ड, चंद्रशेखर नायक को रसीद, करन साहू, प्रकाश कुंभकार को मीडिया प्रभारी, सोनू व प्रभात को टी-शर्ट...