चक्रधरपुर, मार्च 21 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुरानी बस्ती नदी तट पर अवस्थित प्राचीन मां पाउड़ी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ ग्रामदेवी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव के महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मां पाउड़ी से गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पूजा कार्यक्रम पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पुजारी सुजीत देहुरी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। वहीं, महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...