बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिटी। कोतवाली थानांतर्गत बड़ेवन पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक चार वर्षीय बालिका के अपहरण की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को अपहरणकर्ता की धरपकड़ की जानकारी देते हुए सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी जाकिर अली निवासी असाढा थाना पश्चिमी शरीरा जनपद कौशाम्बी को मुड़घाट कटरा तिराहे के पास से दबोच लिया गया। उसके कब्जे से अपह्रत बालिका सकुशल मिल गई है। आरोपी जाकिर अली ने अपह्रत बालिका की मां पर शादी का दबाव बनाने और उसकी योजना के मुताबिक काम नहीं करने के कारण इस पूरी घटना को अंजाम दिया।सीओ यह भी पढ़ें- महिला अधिवक्ता का पीछा किया, एआई की अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेलिंग के अनुसार अपहरण की घटना की जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जाकिर अली,...