भदोही, फरवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के भीखमापुर गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद चौहान के पैर काटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपित की मां पर विनोद की बुरी नजर थी। ऐसे में बदला देने के लिए उसने लोहे के एंगल से दोनों पैरों पर वार किया था। मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मीडिया को पुलिस लाइन में रविवार को दिया। एएसपी ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के भिखमापुर गांव निवासी प्रमोद चौहान ने थाने पर तहरीर दिया था। कहा था कि गत माह 28 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे उनके बड़े भाई विनोद कुमार चौहान मकान के सामने टीनशेड में सोए थे। दो अज्ञात व्यक्ति आए थे और कुल्हाड़ी तथा लाठी-डंडा से जानलेवा हमला कर दिया था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने दोनों पैरों को बुरी तरह से जख्मी होने की बात कही थी। इलाज अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.