मां ने 6 माह की बेटी की गरदन रेत की हत्या, वजह जानकर कलेजा फट जाएगा; पुलिस ने दबोचा
नई दिल्ली, जून 26 -- Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में एक मां ने अपनी छह माह की बेटी की गरदन रेत कर हत्या कर दी। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गोपालपुर के वार्ड-8 में गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास की है। चुप नहीं होने पर रो रही बच्ची की मां ने ही फहसूल से गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद के गले पर भी फहसूल चलाया जिससे उसका गला हल्का कट गया। पुलिस ने हत्या आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बच्ची का शव आवश्यक कार्रवाई के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। बच्ची की पहचान सुनील दास की बेटी पूजा कुमारी (06 माह) के रूप में की गयी है। रात में आठ बजे गांव में घटना की जानकारी फैली तो सरेह से लौटी सास सुरसती देवी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रात में नौ बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां से बच्ची की मां सीमा देवी (25) को हिरासत में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.