नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पटना के मोकामा में पति के साथ मामूली विवाद पर महिला ने अपनी पांच माह की बेटी मुस्कान को पीट-पीटकर मार डाला। घटना शनिवार को मोकामा थाना क्षेत्र की मेकरा पंचायत के वार्ड- 6 की है। मेकरा निवासी टाइगर राय की पत्नी चांदनी देवी की पिटाई से उसके ढाई साल के बेटे अंकित कुमार जख्मी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, टाइगर राय गुजरात के गांधीनगर में मजदूरी करता है। उसने बहन की शादी के लिए अपनी मां के खाते में बीस हजार रुपए भेजे थे। लेकिन बहन की शादी में मां को मदद करना चांदनी देवी को नागवार गुजरा और उसने पति टाइगर से विवाद करना शुरू कर दिया। इसी गुस्से में उसने अपनी पांच महीने की बेटी मुस्कान को पटक कर मार डाला। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची की हत्या के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.