मां ने 4 बच्चों को कुएं में फेंककर क्यों मारा? खुद भी कूद गई थी; अब कोर्ट ने ये सजा सुनाई
मंदसौर, सितम्बर 2 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में करीब दो साल पहले हुई दिल दहला देने वाली घटना में अदालत ने फैसला सुनाया है। एक मां ने अपने चार बच्चों को खेत में बने कुएं में फेंक दिया था और इसके बाद खुद भी कुएं में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन चारों बच्चों की मौत हो गई थी। अब गरौठ की प्रथम अतिरिक्त सत्र अदालत ने महिला को चारों बच्चों की हत्या का दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई है। मामला गरौठ क्षेत्र के पिपलखेड़ा गांव का है। दोषी महिला की पहचान 40 वर्षीय सुगनाबाई बंजारा के रूप में हुई है।पति से झगड़े के बाद उठाया था खौफनाक कदम पुलिस के मुताबिक, घटना 13 और 14 जुलाई 2024 की रात की है। सुगनाबाई का अपने पति रोडसिंह बंजारा से विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि पति शराब के नशे में उसे परेशान करता था और उसके साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.