मां ने 2 लाख रुपये में डेढ़ महीने के मासूम को बेचा, फिर अपहरण का रचा ड्रामा; 5 गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- कासगंज, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के कासगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सोरों कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ महीने के मासूम को बेचने का खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने ही दो लाख में सौदा किया और अपहरण का शोर मचा दिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मां सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को बनुपुर पुख्ता के रहने वाले अरविंद कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह फरीदाबाद में काम करता है। 16 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि छोटे बेटे को दवा दिलाने कासंगज गई थी। बस स्टैंड पर एक अज्ञात महिला को बच्चा देकर लघुशंका के लिए चली गई। लौटी तो महिला बच्चा लेकर गायब हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस की छानबीन में खुला मां का राज पुलिस की छानबीन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.