नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दुनिया में मां की ममता और उसके बलिदान की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती, अपने सारे सपने भूलकर वो बस अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में लग जाती है। लेकिन क्या हो जब कोई मां अपनी उम्र के उस पड़ाव पर अपने अधूरे सपनों को पूरा करे, और उसकी बेटी हजारों किलोमीटर दूर बैठकर उस कामयाबी को टीवी स्क्रीन पर निहार रही हो? कुछ ऐसा ही हुआ दुबई में रहने वाली एक श्रीलंकाई कंटेंट क्रिएटर के साथ। अपनी मां को अपनी आंखों के सामने, भले ही वो स्क्रीन पर ही क्यों न हो, एक बड़ा मुकाम हासिल करते देख बेटी की आंखों से आंसू छलक पड़े। यह एक ऐसा जज्बाती पल था, जिसने इंटरनेट पर हर किसी को भावुक कर दिया।मां को डिग्री मिलता देख हुईं भावुक नुमाया कारू श्रीलंका की रहने वाली हैं और इन दिनों दुबई में अपना करियर...