सतना, अप्रैल 21 -- Satna murder case: मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार को 11 साल के लड़के की लाश नीले ड्रम में मिली थी। इस हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की मां द्वारा शादी का प्रपोजल ठुकराए जाने के कारण गुस्साए शख्स ने हंसिया से बच्चे की गला रेतकर हत्या की है। मृतक की पहचान शिवराज रजक उर्फ 'बादल' के रूप में हुई है, जो कक्षा 5 का छात्र था।।बच्चे का गला रेतकर ड्रम में भरी थी लाश पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे 45 वर्षीय आरोपी मथुरा रजक बच्चे के घर में घुसा। उस समय बच्चा घर में अकेला था। आरोपी ने दरांती से उसका गला रेत दिया और शव को घर में रखे नीले ड्रम में डालकर कपड़ों से ढक दिया। इसके बाद वह घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बारातियों पर जमकर बरसाईं लाठियां, दूल्हा-दुल...