कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में मां द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज किशोरी प्रेमी के साथ चली गई। किशोरी ने अपने परिवार के खिलाफ बगावत कर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में किशोरी प्रेमी के पिता समेत अन्य रिश्तदारों को चौकी से ससम्मान छोड़े जाने की बात कहते हुए नजर आ रही है। कुछ अनहोनी होने पर इसका जिम्मेदार अपनी मां-मामा को ठहरा रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी व आरोपित को दबोचने के लिए दबिश दे रही है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अहिरवां में रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी 15 वर्षीय बेटी घरों में काम करती है। 14 साल पहले पति की बीमारी से मौत के बाद रिश्तेदारों के माध्यम बेटी के रिश्ते की बात एक जगह की थी। रिश्तेदार ने बेटी की फोटो म...