वाराणसी, मार्च 31 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के राजेतारा (पिंडरा) गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गुस्से में मां अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे की जान लेने पर उतारू हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर समय रहते पहुंची फूलपुर पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, राजेतारा गांव निवासी नीलू देवी का अपने पति संतोष कुमार राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में नीलू देवी ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे शौर्य का गला दबाना शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने फूलपुर थाने को फोन कर घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं और बच्चे को मां के चंगुल से छु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.