फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद, पुलिस लाइन मैदान पर पासिंग परेड के बाद भावनाओं का समंदर दिखाई दिया। परेड के बाद में जब रिक्रूट परिजनों के बीच में पहुंचे तो हर तरफ एक अलग नजारा था। कहीं पर मां बेटे को देख यूं भावुक हुईं कि बेटे का माथा चूम लिया तो कहीं पर बेटे ने जब परेड के बाद कैप पिता के सिर पर रखी तो गर्व से पिता ने बेटे को गले लगा लिया। यह सिर्फ एक पासिंग आउट परेड नहीं थी, बल्कि कई सपनों का संगम था तो एक बेहतर भविष्य का आधार भी यहां पर दिखा। कई रिक्रूट ने बच्चों के साथ इन खुशी के पलों को साझा किया। यह भी पढ़ें- गर्व और अनुशासन का अनोखा संगम, 590 आरक्षी यूपी पुलिस में शामिल रविवार को पुलिस लाइंस के मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया। फूलों के साथ जगह-जगह रंग बिरंगी रंगोली हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। सुबह आठ बजे ही प्रशिक्षु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.