गाजीपुर, मार्च 29 -- सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के माहपुर निवासिनी सास ने सैदपुर कोतवाली में रविवार को तहरीर देकर अपने सगे बेटे व बहू पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। कलयुगी बेटे व उसकी पत्नी की करतूत देखकर थाने में मौजूद हर कोई दंग रह गया। वहीं बहू ने अपनी सास पर मौखिक आरोप लगाया है कि पहले उसने गालियां देना व पीटना शुरू किया, तब उसने सास को मारा। बता दे की गांव निवासिनी 50 वर्षीय मिंता देवी जख्मी हाल में थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। बताया कि शुक्रवार की रात में आंधी आई थी और ओले पड़ने की संभावना थी। ऐसे में भैंस के पड़वे को बांधने के लिए खूंटा गाड़ रही थी तो बहू निकालकर फेक दे रही थी। इसके बाद रविवार की सुबह पानी गिराने को लेकर बहू ने विवाद कर दिया और दूध के बर्तन से मुझ पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि जब बहू मार रही थी तो उस समय बेटे ने...