किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे और बहू के विरुद्ध दुर्व्यवहार और मारपीट की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी सोमवार को पुत्र और बहू के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने पुत्र और बहू से खाने - पीने की वस्तु की मांग की। इसी बात पर 13 मार्च को बेटे और बहु दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे। पीड़ित महिला ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुत्र व बहु को समझाया गया। इसके बाद फिर से दोनों आरोपी पीड़ित महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.