नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- कुमाऊं डीएसबी कैंपस में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानू प्रताप सिंह चौहान ने एबीवीपी समर्थित शुभम कुमार को बड़े अंतर से मात दे दी। लेकिन इस जीत में भानू चौहान से ज्यादा उनकी मां की चर्चा हो रही है। बीना ने बेटे की जीत के लिए डीएसबी कैंपस में एमए राजनीति शास्त्र कोर्स में एडमिशन लिया है। मां ने सिर्फ घर के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी अपने बेटे का हौसला बढ़ाया। हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद बीना खुद कॉलेज में छात्रा बन गईं, बेटे के चुनाव प्रचार में शामिल हुईं और उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई। भानु को कुल 1,355 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार शुभम कुमार को 482 वोटों से हराया। शुभम को 873 वोट मिले। छात्रों से संपर्क साधने से लेकर चुनाव प्र...