लखनऊ, जुलाई 21 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में खाने की नली के ऑपरेशन दौरान कथित लापरवाही से हाथ काटने के मामले में पीड़ित परिवार ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में शिकायत की है। सीएमओ ने इस मामले की जांच लिये लोहिया संस्थान के निदेशक को पत्र लिखा है। पीड़ित परिवार पूर्व में इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से कर चुका है। फिरोजाबाद निवासी अंकित राठौर की मां पुष्प देवी ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बेटे का लोहिया संस्थान में खाने की नली के ऑपरेशन आठ जून को ऑपरेशन हुआ था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद बेटे का बायां हाथ धीरे-धीरे निष्क्रिय व संक्रमण बढ़ने पर हाथ काट दिया गया। पीड़ित की मां ने इस मामले की जांच कर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...