मां ने बेटी व बेटे खंभे से बांधकर पीटा
रायबरेली, मई 17 -- सरेनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला किसी बात पर अपने बेटे व बेटी से नाराज हो गई। इसके बाद दोनों को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। क्षेत्र के चिंता खेड़ा गांव की रहने वाली एक महिला के द्वारा अपनी बेटी व बेटे को खंभे में बांधकर पिटाई की जा रही है। रविवार को इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। भोजपुर पुलिस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो चिंता खेड़ा गांव का है फोर्स गांव भेजा गया है। आरोपी महिला के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.