इटावा औरैया, जून 14 -- जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जो संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...