मां ने बाजार से जाने से रोका तो 12 वीं की छात्रा ने खाया विषाक्त, मौत
हाथरस, मई 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के जाफराबाद में मां के बाजार जाने से रोकने से छुब्द 12 वीं की छात्रा ने मंगलवार की रात विषाक्त खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाफराबाद निवासी संतोष कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बेटी प्रिया 17 मानिक चंद्र इंटर कॉलेज लाड़पुर में कक्षा 12 की छात्रा थी। प्रिया मंगलवार की शाम शॉपिंग करने के लिए बाजार जाना चाह रही थी। उसकी मां ने उसे बाजार जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर मां-बेटी में आपस में बहस हो गई। यह भी पढ़ें- कपड़े न दिलवाने से नाराज किशोरी ने फांसी लगा की खुदकुशी इससे छुब्द होकर मंगलवार की रात प्रिया ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.