पाकबड़ा (मुरादाबाद), फरवरी 21 -- कहते हैं एक मां अपने बच्चों के लिए सबकुछ कुर्बान कर देती है। बात जब बेटियों की इज्जत की हो तो वह हर परस्थिति और मुसीबत से लड़ने से भी पीछे नहीं हटती। लेकिन यूपी के मुरादाबाद में इससे उलट मामला सामने आया है। जिस महिला ने बेटियों को पाल पोसकर बड़ा किया, उसी ने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया। मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि मां ने अपनी 13 वर्षीय बड़ी बेटी को प्रेमी के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी अश्लीलता की गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की मौत के बाद उसकी बहू अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। यह भी पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर...