मेरठ, अगस्त 1 -- लोहियानगर में महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार देर रात महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाया था। बच्चों ने घर में अंजान युवक को देखकर विरोध किया तो ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला ने अपने ही दोनों बच्चों को आठ घंटे बाथरूम में बंद कर दिया। बच्चों ने दुबई में अपने पिता को कॉल कर पूरा मामला बताया। इसके बाद दुबई से व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। परिजन लोहियानगर स्थित आवास पर पहुंचे तो ब्वॉयफ्रेंड बेड में छिप गया था। परिजनों ने पहले तो बच्चों को बाथरूम से बाहर निकाला और इसके बाद मकान की तलाशी में बेड के अंदर से आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान मौके पर विवाद हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। आरोपी महिला, उसके प्रेमी और कुछ अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है。 यह भी पढ़ें- Hapur News: शिक्...