मां ने पिलाया एसिड, पिता ने पीट-पीटकर घोंट दिया गला; गुजरात में बेटे की बेरहमी से हत्या की पूरी कहानी
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- गुजरात के राजकोट में पिछले दिनों 23 साल के शख्स की मौत हो गई थी। माता-पिता ने दावा किया कि उसने आत्महत्या कर ली है। लेकिन बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई तो हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल शख्स ने खुदकुशी की नहीं की थी। उसकी हत्या की गई थी। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके खुद के माता-पिता थे। घटना 30 जून को गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव की है। मृतक की पहचान राम बाबूभाई बांभवा के तौर पर हुई है। शुरुआत में बताया गया था राम बाबूभाई ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने उसके माता-पिता की पोल खोल कर रख दी। दरअसल राम बाबूभाई को पीने की गंभीर लत थी और इसी चीज को लेकर उसके माता-पिता से अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी उनके बीच काफी बहस हुई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मां मनीषाबेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.