मां ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने घोंटा गला; MP के भिंड में पति के दोस्त से अफेयर में मासूम बच्ची का मर्डर
ग्वालियर, अगस्त 17 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरा बुजुर्ग गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के लिए दो महीने से पहेली बनी इस ब्लाइंड मर्डर की वारदात में बच्ची की मां और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अपने अवैध संबंधों का राज खुलने और सामाजिक बदनामी के डर से मासूम को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। यह मामला 15 जून का है। मेहरा बुजुर्ग गांव के एक कुएं में 6 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में बच्ची की पहचान भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर मृतका की पहचान कराई। इसके बाद फॉरेंसिक जांच और डायटम टेस्ट रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.