गुरुग्राम, जनवरी 26 -- हरियाणा में एक बेटे को अपनी मां की दूसरी शादी करना नागवार गुजरी। उसने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। महिला ने अपने 5 बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि नूंह जिले के पिनांगवा में अपने दूसरे पति के साथ किराए के मकान में रह रही 35 साल की महिला पर उसके पहले विवाह से हुए बेटे ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया। आरोप है कि महिला ने अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी और लगभग दो सप्ताह से उसके साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि बेटे ने महिला के हाथों और पैरों पर बार-बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.