मिर्जापुर, जुलाई 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता । मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में बीती रात पारीवारिक विवाद में महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला व उसके पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। वहीं एक पुत्री जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। यह भी पढ़ें- महिला ने तीन बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी निगला; मां-बेटी की मौतघटना की पृष्ठभूमि प्रथम दृष्टया पति की दूसरी शादी के शक में महिला के ऐसा कदम उठाने की बात सामने आ रही है। पुलिस तीनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मड़िहान के परसौना गांव निवासी 38 वर्षीय कुसुम सोमवार को अपने तीन बच्चों 12 वर्षीय मधु, 10 वर्षीय राधिका और आठ वर्षीय सत्या के साथ मायके से ससुराल आई थी।पुलिस की रिपोर्ट एएसपी आपरेशन राजकुमा...